फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में प्रशासन की लापरवाही: तीन दिन में तीसरी बार सड़क पर फंसा भारी वाहन, घंटों लोग परेशान, देखें वीडियो

बसई रोड पर ट्राॅला फंसने से शनिवार को वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। क्रशर से भरे ट्रॉले को दो क्रेन से हटवाया गया। बसई रोड की दूसरी लेन खुलने पर तीन दिन में तीन भारी वाहन फंस चुके हैँ। पटौदी चौक से बसई फ्लाई ओवर के बीच सीवर लाइन धंसने से तीन जगह पर बसई रोड धंस गई थी। नगर निगम ने वाहनों को डायवर्ट कर सीवर लाइन को ठीक करा दिया था लेकिन सड़क को नहीं बनवाया गया है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण सड़क को समतल कराकर खोल दिया लेकिन मिट्टी वाली जगह पर रोड़ी नहीं डलवाई। ऐसे में भारी वाहन रोज इसमें फंस जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें