ब्रह्माकुमारीज संस्थान के ओम शांति रिट्रीट सेंटर भोड़ाकला में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ। समापन सत्र में बोलते हुए एमिटी विश्वविद्यालय में लिबरल आर्ट्स के निदेशक डॉ. संजय कुमार झा ने कहा कि हम सिर्फ मन को शिक्षित कर रहे हैं। जब तक हृदय से शिक्षित नहीं होंगे, तब तक सही मायने में शिक्षित नहीं हैं। संस्थान की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके किरण ने कहा कि राजयोग के अभ्यास से ही हम चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज मानसिक प्रदूषण काफी बढ़ चुका है। जिसे आध्यात्मिक जागृति से ही ठीक कर सकते हैं।