फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरुग्राम के नामी होटल को बम से उड़ाने की धमकी

आकाश दुबे Updated Mon, 09 Dec 2024 04:19 PM IST

गुरुग्राम की एक नामचीन होटल प्रबंधन को किसी शरारती तत्व ने धमकी भरा ईमेल भेजा है। मेल में होटल को बम से उड़ने की बात कही गई थी। होटल प्रबंधन की ओर से इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सेक्टर-50 थाना पुलिस की ओर से इस बात की जानकारी अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद महकमे में हड़कप मच गया। होटल प्रबंधन की अलग-अलग पांच शाखाएं शहर में चल रही हैं। पांचों पर पुलिस टीम भेजी गई। डॉग स्क्वाड और बम निरोधी दस्ते की छानबीन के बाद किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पूरा मामला फर्जी निकला। पुलिस आईपी एड्रेस की जांच में जुटी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें