फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में दस्तावेज की जांच होने से पश्चिम बंगाल और असम के लोगों में डर का माहौल

गृह मंत्रालय के आदेश पर जिले में अवैध रूप से रह रहे लोगों के दस्तावेज की जांच होने से पश्चिम बंगाल और असम के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। दस्तावेज का पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही काफी परिवार गुरुग्राम छोड़कर जा चुके हैं। वहीं, कई परिवार अपने प्रदेश को वापस लौटने की तैयारी कर रहे हैं। संभावना है कि जुलाई माह पूरा होने के बाद उनका वेतन मिलते ही कई लोग अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल लौट जाएंगे। सिलोखरा गांव के पास बंगाली मार्केट में पिछले एक सप्ताह के दौरान करीब 100 लोग पश्चिम बंगाल और असम लौट चुके हैं, इनमें काफी परिवार भी शामिल हैं। मार्केट के एक दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान से काफी लोग राशन व किराने का सामान लेकर जाते हैं। पुलिस की ओर से दस्तावेज की जांच करने के बाद कई लोग अपने परिवार सहित गुरुग्राम छोड़कर चले गए। कई लोगों को दुकान से राशन खरीदने के रुपये देने थे। उनके यहां से चले जाने से राशन के रुपये भी उनको नहीं मिल पाए। बंगाली मार्केट में रहने वालों ने बताया कि उनके परिवार वाले उनको पश्चिम बंगाल में वापस लौटने का दबाव बना रहे हैं। गुरुग्राम में रहने वाले पश्चिम बंगाली लोगों के परिवार वाले समाचार पत्रों और टीवी चैनलों पर दिल्ली और गुरुग्राम में दस्तावेज की जांच के लिए लोगों को डिटेन व गिरफ्तारी करने संबंधी समाचार देखते-पढ़ते हैं तो बार-बार कॉल करके जानकारी लेते हैं। गुरुग्राम में अवैध रूप से लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा लोगों को डिटेन करके उनके दस्तावेज की जांच की जा रही है। दस्तावेज की जांच के दौरान पुलिस को 10 बांग्लादेशी पकड़े गए। पुलिस को इनके पास भारत के वैध दस्तावेज नहीं मिले थे। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने पिछले काफी समय से गुरुग्राम में रहने के बारे में पुलिस को बताया। हालांकि पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि ये बांग्लादेशी नौकरी करते थे या फिर दिहाड़ी मजदूरी करते थे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए बांग्लादेशियों के बारे में कोई जानकार नहीं दे रही। गुरुग्राम पुलिस बांग्लादेशियों को वापस भेजने की औपचारिकताएं पूरी कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें