फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश में ही डूबा सोहना-गुरुग्राम रोड, सिर्फ 15 मिनट की बारिश में हुआ जलभराव

Digvijay Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 06:24 PM IST

करोड़ों के इंफ्रास्ट्रक्चर के दावों की पोल खोलने के लिए महज 15-20 मिनट की हल्की बारिश ही काफी थी। राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए पर स्थित सोहना-गुरुग्राम एलिवेटेड रोड के नीचे पानी का ऐसा सैलाब आया कि देखकर लगा जैसे कोई मूसलाधार बारिश हुई हो। इस दौरान यहां जलभराव में गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर हो गईं। सड़क पर दोनों तरफ पानी भर जाने के कारण यातायात एक ही लेन से निकलने को मजबूर हो गया जिस कारण से वहां से निकलना बहुत धीरें हो गया। इस दौरान बादशाहपुर निवासी कोंग्रेस पार्टी से जुड़े राजेश यादव का कहना है सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च करके यह चमचमाता एलिवेटेड रोड तो बना दिया लेकिन इसके नीचे पानी निकासी का कोई इंतजाम ही नहीं किया। सिर्फ 10-20 मिनट की बरसात ने पूरे इलाके में तहलका मचा दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें