फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: जिला शतरंज चैंपियनशिप में शाहान, सिया, वरदान और कशिका का रहा दबदबा

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 26 Apr 2026 08:28 PM IST

गुरुग्राम जिले के सेक्टर-67 स्थित विबग्योर हाई स्कूल में दो दिवसीय जिला शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसका समापन रविवार को उत्साह और प्रतिस्पर्धा के माहौल के बीच हुआ।जिसमें पूरे जिले से 281 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शह और मात के इस दिमागी खेल में बेहतरीन रणनीति और कौशल का प्रदर्शन किया। बालकों के 11 वर्ष आयु वर्ग में वरदान गिल ने प्रथम स्थान, जबकि रयान शाह दूसरे और अथर्व सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कशिका गोयल ने पहला स्थान। हुनर कपूर दूसरे और नव्या अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। 17 आयुवर्ग के बालक वर्ग में शाहान वोहरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। व्योम मल्होत्रा दूसरे और नमन खंडेलवाल तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सिया कौशिक ने प्रथम स्थान, श्रेया पिप्लानी दूसरे और आन्या चटर्जी तीसरे स्थान पर रहीं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सुषमा चौहान और जिला शतरंज संघ के महासचिव एडवोकेट राजपाल चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एडवोकेट राजपाल चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर से आए खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय खेल दिखाया और कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। उन्होंने आगे कहा कि सभी विजेता खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें