फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में सात दिन के नवजात शिशु को चोरी कर बेचा, किन्नर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

साथी किन्नर द्वारा गोद लिए बच्चे को साजिश रचकर दूसरे को देने के मामले में पुलिस ने आरोपी किन्नर और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के पास बच्चे नहीं होने पर उसने किन्नर से एक बच्चा दिलवाने की बात कही थी। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला मुर्शिदाबाद के कुलबरिया गांव निवासी लायक शेख और बिहार के जिला सिवान के मझौलिया गांव निवासी काजल के रूप में हुई है। पुलिस ने नौ घंटे के भीतर ही नवजात को बरामद करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया था। रविवार को एक किन्नर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-53 में सरस्वती कुंज में झुग्गी-झोपड़ी में रहती है। 18 अगस्त को उन्होंने फूलों देवी से एक नवजात शिशु को गोद लिया था। उसी दिन वह नवजात शिशु पैदा हुआ था। शनिवार को उन्हें अपने साथियों के साथ एक रस्म पूरी करने जाना था। इसके लिए वह बच्चे को अपनी पड़ोस में रहने वाली काजल किन्नर को सौंप गई थी। जब वह रस्म पूरी करने के बाद वापस आई तो काजल ने बताया कि किसी अनजान व्यक्ति बच्चे और उसका मोबाइल लेकर चला गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए लायक शेख और काजल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि लायक शेख के पास बच्चे नहीं है। इसलिए उसने बच्चे आरोपी काजल से एक बच्चा दिलाने की बात कही। वह इस काम के लिए एक से डेढ़ लाख रुपये देने के लिए भी तैयार था। वह बीते पांच साल से किन्नरों की झुग्गियों के पास ही परचून की दुकान चल रहा था। आरोपी किन्नर काजल ने उसको शिकायतकर्ता द्वारा लिए गए गोद नवजात शिशु को आरोपी को देने की योजना बनाई। आरोपी लायक शेख ने कंबल ओढ़कर किन्नर की झुग्गी से बच्चे का उठाकर ले गया ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें