फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: भीषण गर्मी के चलते स्कूल खेल प्रतियोगिताएं स्थगित, पहले एक जुलाई से होना था आयोजन

गुरुग्राम में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक जुलाई से प्रस्तावित स्कूल खेल प्रतियोगिताओं को फिलहाल स्थगित कर दिया है। विभाग के अनुसार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब प्रतियोगिताओं की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। फिलहाल विभाग की ओर से नई तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही इसकी सूचना सभी स्कूलों को दे दी जाएगी। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों और स्कूलों को नई तिथि की आधिकारिक सूचना का इंतजार रहेगा। विभाग ने सभी संबंधित स्कूलों से कहा है कि वे आगामी निर्देशों के अनुसार ही तैयारियां जारी रखें। एईओ जगदीश अहलावत ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक जुलाई से प्रस्तावित स्कूल खेल प्रतियोगिताओं को फिलहाल स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि नई तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन विभाग की ओर से जल्द ही नई तारीख घोषित कर सभी स्कूलों को सूचित कर दिया जाएगा। विद्यार्थियों और अभिभावकों से विभाग के आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें