फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: समझौता लागू नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, हड़ताल तीन दिन और बढ़ी

गुरुग्राम। सरकार और कर्मचारियों के बीच हुए समझौते को लागू नहीं करने के विरोध में नगर निगम के सफाई, सीवर और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद सिद्धेश्वर मंदिर चौक पर स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला दहन किया। कर्मचारियों ने हड़ताल को 21 अगस्त तक और बढ़ाने का निर्णय लिया है। राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि जब तक सरकार 13 मई के फैसले के अनुसार पालिका, परिषद और निगमों के करीब 13 हजार पालिका रोल कर्मचारियों को नियमित नहीं करती, ठेकेदारी प्रथा समाप्त नहीं करती और अन्य मानी गई मांगों के संबंध में आदेश जारी नहीं करती, प्रदेशभर में हड़ताल जारी रहेगी। उप प्रधान वसंत कुमार, राजपाल, जिला प्रधान राजेश कुमार व सम्मी ने चेतावनी दी कि यदि 21 अगस्त तक सरकार मानी गई मांगों को लागू करने के आदेश जारी नहीं करती है तो यूनियन हड़ताल को अनिश्चितकालीन करने के लिए मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें