शिक्षा विभाग ने 59वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। राष्ट्रीय खेलों और सेट परीक्षाओं की तारीखों से टकराव को देखते हुए प्रतियोगिताओं के आयोजन कार्यक्रम में व्यापक बदलाव किया गया है। पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 18 अगस्त से 18 सितंबर तक छह चरणों में प्रस्तावित थी, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब प्रतियोगिताएं 18 अगस्त से 30 सितंबर तक सात चरणों में आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही खिलाड़ियों की पात्रता से जुड़े नियमों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।