फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादशाहपुर: सुशांत लोक-1 में कचरे के ढेर से लोग परेशान, रिहायशी इलाकों में महीनों से नहीं हुई सफाई

बादशाहपुर में सुशांत लोक-1 के रिहायशी इलाकों में कचरे के ढेर लंबे समय से बिना सफाई के पड़े हैं। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण हालात और बिगड़ गए हैं। जगह-जगह कचरा जमा होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि इलाके के अलग-अलग स्थानों पर स्थिति एक जैसी बनी हुई है। सड़कों के किनारे, खाली प्लॉट और गली-मोहल्लों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे बदबू फैल रही है और आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। लंबे समय से सफाई न होना लोगों के लिए पूरी तरह अस्वीकार्य हो गया है। स्थानीय निवासी रश्मिका ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह फैला कचरा शहर की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता है। इससे न सिर्फ आसपास गंदगी बढ़ रही है बल्कि छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि बच्चे अक्सर बाहर खेलते हैं जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है। वहीं दरशील का कहना है कि इलाके में बढ़ती गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है और क्षेत्र की सुदंरता भी बिगाड़ रहा है। समय पर सफाई नहीं होने से हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है। इस कचरे को ढेर को साफ करना जरूरी है ताकि शहर की सुदंरता सही रह सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें