फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सरहोल बॉर्डर पर तीन लेन व्यवस्था से राजीव चौक-जयपुर मार्ग पर जाम से राहत

राहुल तिवारी Updated Mon, 13 Oct 2025 08:06 PM IST

सरहोल बॉर्डर पर जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस की तरफ से बनाई गई तीन लेन का सोमवार सुबह असर देखने को मिला। साइबर सिटी जाने वाले वाहन चालकों वाली लेन में जाम था, लेकिन राजीव चौक-जयपुर जाने वाले वाहन चालक बिना किसी रूकावट के जा सकें। यातायात पुलिस की तरफ से सरहोल बॉर्डर पर बैरिकेड लगाकर तीन लेन बनाई गई है। सबसे दाई लेन से राजीव चौक-जयपुर जाने वाले, बीच लेन में साइबर सिटी और बाई लेन में एंबिंयस मॉल की तरफ से जाने वाले वाहन चालक जा सकते हैं। यातायात पुलिस की तरफ से बुधवार को ट्रायल शुरू किया गया था। उस दिन वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। सोमवार सुबह दिल्ली से आने वाले वाहन चालक बिना परेशानी के अपनी लेन में चले गए थे। साइबर सिटी वाले रास्ते पर जब जाम लगता हो तो उसकी वजह से राजीव चौक-जयपुर जाने वाले वाहन चालकों को भी जाम में जूझना पड़ता है। इसकी के लिए यातायात पुलिस की तरफ से तीन लेन बनाई गई है। राजीव चौक-जयपुर जाने वाले वाहन चालक बिना रुकावट के अपने गंतव्य तक जा सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें