फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुगाम में झमाझम बारिश से उमस से मिली राहत, सोहना में सबसे अधिक 23 मिमी वर्षा

गुरुग्राम जिले में सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी रही। बारिश के मद्देनजर नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की टीमें संभावित जलभराव वाले स्थानों पर तैनात रहीं और पानी निकासी पर नजर रखी। जिला प्रशासन की 3 अगस्त सुबह 8 बजे से 4 अगस्त सुबह 8 बजे तक की वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, सोहना तहसील में सबसे अधिक 23 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा गुरुग्राम और पटौदी तहसील में 15-15 मिमी, वजीराबाद में 7 मिमी, कादीपुर और हरसरू में 6-6 मिमी, जबकि मानेसर और फर्रुखनगर में 4-4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बादशाहपुर में सबसे कम 2 मिमी बारिश हुई। बारिश के दौरान शहर के कुछ निचले हिस्सों और संवेदनशील स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी, लेकिन संबंधित एजेंसियों की टीमें पंपिंग सेट और अन्य संसाधनों के साथ मौके पर मौजूद रहीं। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें