राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के खिलाड़ियों का विभिन्न खेलों के लिए पंजीकरण कराया गया है। अब तक 2300 से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है। इस बार राज्य स्तर पर 33 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी हैं। इनमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। जिन खिलाड़ियों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण नहीं हुआ है, उन्हें राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर नहीं मिलेगा।