गुरुग्राम में प्रदूषण के कारण पक्षी भी बीमार हो रहे हैं जिन्हें सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन हो रही है। फेफड़ों में इंफेक्शन हो रहा है। प्रतिदिन प्रदूषण से बीमार 6 से 7 पक्षी अस्पताल में आ रहे हैं। कुछ पक्षियों को आइसीयू में रखा गया है। दिन में 25 पक्षी गंभीर स्थिति में हैं। आईसीयू में 50 से ज्यादा पक्षियों का इलाज चल रहा है। पक्षियों के डॉक्टर राजकुमार का कहना है कि जैसे-जैसे प्रदूषण बढ़ता जाएगा वैसे ही पक्षी भी ज्यादा बीमार होते जाएंगे।