फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे से गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे को जोड़ने के लिए पिलर बनकर तैयार

द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे को जोड़ने के लिए 188 मीटर लंबा दो लेन का फ्लाईओवर बसई के पास द्वारका एक्सप्रेसवे पर बनाया जा रहा है। इसके पिलर बनाकर तैयार हो गए हैं और जल्द गर्डर रखने का काम किया जाएगा। इसके बन जाने से वाहन चालक द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे पर जा सकेंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे को जोड़ने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। फ्लाईओवर बनाने से द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे के बीच यातायात सुगम होगा। इससे फर्रुखनगर, पटौदी, रेवाड़ी और सोहना के साथ कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा। गुरुग्राम-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण एनएचएआई की ओर से साल 2020 शुरू किया था, दिसंबर तक परियोजना पूरा करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें