फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में अतिरिक्त बिजली शुल्क लगाने पर स्थानीय निवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन

राहुल तिवारी Updated Sat, 11 Oct 2025 07:05 PM IST

गुरुग्राम के सेक्टर-70 ए स्थित पिरामिड फ्यूजन होम्स के निवासियों ने शनिवार को अपने बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पिरामिड इंफ्राटेक के खिलाफ नए और अचानक लगाए गए कॉमन एरिया इलेक्ट्रिसिटी चार्ज (सीएई) को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। निवासियों का कहना है कि यह नया शुल्क पूरी तरह से अस्पष्ट और अनुचित है, क्योंकि वे पहले से ही 3.90 रुपये प्रति वर्ग फुट प्लस जीएसटी की दर से कॉमन एरिया मेंटेनेंस (सीएएम) चार्ज का भुगतान कर रहे हैं। निवासियों के अनुसार, कॉमन एरिया यानी लिफ्ट, गलियारे, पार्किंग आदि में इस्तेमाल होने वाली बिजली का खर्च पहले से ही सीएएम शुल्क में शामिल है। प्रदर्शन कर रहे निवासियों ने कहा कि बिल्डर की ओर से लगाए जा रहे इस अतिरिक्त चार्ज से प्रत्येक फ्लैट पर लगभग 700 से 900 रुपये प्रति माह का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें