फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: डरा रहा है सड़कों पर पसरा अंधेरा, स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण लोग हो रहे परेशान

Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 16 Jul 2026 08:23 PM IST

गुरुग्राम शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन लचर रवैये की तस्दीक सेक्टरों की अंधेरी सड़कें कर रही है। रेलवे रोड से सेक्टर चार की मुख्य सड़क और इसके साथ की सड़क पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही हैं। अंधेरे में खास तौर महिलाओं को इससे काफी परेशानी हो रही है। अंधेरे के कारण महिलाएं आस-पास टहलने से भी कतरा रही है।धनवापुर मार्ग पर भी महिलाओं ने स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने की शिकायत की है। इसके पहले रेलवे स्टेशन से दौलताबाद, राजेंद्र पार्क, सूरत नगर को जोड़ने वाले पुल पर भी करीब 15 दिनों तक कई स्ट्रीट लाइटें खराब थीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें