गुरुग्राम के पर्यावरण एक्टिविस्ट प्रतिनिधियों ने सेक्टर 54 स्थित डीएलएफ फेज पांच में पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए प्रदर्शन किया। यह समूह सिविल लाइंस स्थित प्रदेश के वन और पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने आवास पर उनसे मिलने पहुंचा। वन मंत्री के चंडीगढ़ में होने के कारण लोगों ने अपना ज्ञापन वहां मौजूद राव नरबीर के विशेष सहायक ब्रह्म यादव को सौंपा और उन्हें समस्या बताई।