गुरुग्राम में बसई रोड टूटी होने से लोगों को परेशानी उठाने पड़ रही है व जाम से जूझना पड़ रहा है। यह सड़क करीब एक माह पहले तीन जगह पर धंस गई थी। नगर निगम ने सिवर लाइन ठीक कर दिया था, उसके बाद अभी तक सड़क को ठीक नहीं किया गया है। वाहन चालकों को एक ही साइड से आना जाना पड़ रहा है। दूसरी ओर की सड़क गड्ढे में तब्दील है व सीवर का पानी भरा हुआ है। हजारों वाहन रोज इसी में परेशान हैं।