गुरुग्राम में अपर द्वारका एक्सप्रेसवे पर धनकोट चौक से धर्मपुर चौक तक खराब स्ट्रीट लाइटों के कारण यहां के निवासी परेशान हैं। विभिन्न सोसाइटियों के लोगों ने इस बात की शिकायत हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम और जीएमडीए से की है। द्वारका एक्सप्रेस वे गुड़गांव डेवलपमेंट एसोसिएशन के सह संयोजक सुनील सरीन ने बताया कि इस पूरी सड़क का यही हाल है। मगर खास तौर पर सेक्टर 102 के हिस्से में कोई भी स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। यह एक महत्वपूर्ण सड़क है जो धनकोट पर श्याम बाबा चाैक को सेक्टर 109 और आगे दिल्ली से जोड़ती है। आस-पास के कई गांवों और सोसाइटियों के लोगों को स्ट्रीट लाइट नहीं जलने के कारण परेशाानी का सामना करना पड़ रहा है।