फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में एनएच-48 से द्वारका एक्सप्रेसवे तक पटौदी रोड का होगा कायाकल्प

Digvijay Singh Updated Wed, 15 Jul 2026 04:48 PM IST

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) उमंग भारद्वाज चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक पटौदी रोड का पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण कराएगा। करीब चार किलोमीटर लंबी इस सड़क के अपग्रेड होने से ग्लोबल सिटी की पुराने गुरुग्राम और दिल्ली-जयपुर हाईवे से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। परियोजना पर करीब 33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और टेंडर जारी कर दिया गया है। फिलहाल पटौदी रोड कई स्थानों पर जर्जर हो चुकी है। उमंग भारद्वाज चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक पटौदी रोड बेहतर होने से पुराने शहर के लोगों को भी राहत मिलेगी। दूसरी ओर द्वारका एक्सप्रेसवे से वर्तमान में यातायात बेहतर हो जाएगा। सेक्टर-36, 36बी, 37 और 37बी में एक हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित की जा रही ग्लोबल सिटी परियोजना विकसित की जा रही है। इमसें व्यावसायिक, आवासीय टावर, कार्यालय, रिटेल स्पेस, अस्पताल, स्कूल, इनोवेशन सेंटर, स्टार्टअप हब, होटल, कन्वेंशन सेंटर, हरित क्षेत्र और जल निकाय विकसित किए जाएंगे। ग्लोबल सिटी को द्वारका एक्सप्रेसवे को टनल के माध्यम से जोड़ने की योजना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें