बंधवाड़ी लैंडफिल से निकलने वाली लीचेट से परेशान गांव के लोगों ने रविवार की सुबह गांव की चौपाल में एक पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में लोगों ने अपनी बात रखी। जहां पर यह बात निकलकर आई कि कूड़े के प्लांट की जमीन पर नगर निगम ने अतिक्रमण करके बनाया है। 50 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया गया। जो सोहना के विधायक से मिलकर इसे उठाने की मांग करेगी।