राजेंद्र पार्क के धीर सिंह सरपंच वाली गली में पिछले काफी समय से कीचड़ और सीवेज के गंदे पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। लगभग चार महीने पहले बारिश के पानी की निकासी के लिए रेन वाटर ड्रेनेज की नई पाइपलाइन डाली गई थी, लेकिन पाइपलाइन डालने के बाद गली की स्थिति को ठीक नहीं किया गया और सड़क/गली अभी भी उसी तरह खुदी व खराब पड़ी हुई है। बारिश होने पर गली में पानी और कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है।