फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET: परीक्षा के मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस के पुख्ता सुरक्षा प्रबंध, 500 से अधिक पुलिस कर्मी हैं तैनात

गुरुग्राम। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से रविवार को आयोजित की जाने वाली नीट (यूजी)-2026 पुन:परीक्षा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम किए हैं। गुरुग्राम में कुल 18 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 6804 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इन परीक्षा केंद्रों पर 380 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष नगर है। दसकी अलग से मॉनिटरिंग की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कुल 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 300 पुलिसकर्मी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात रहेंगे, जबकि 200 पुलिसकर्मी यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें