हरियाणा सरकार की ओर से सरकार बनने के बाद पहली बार सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रदेश भर के 10000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। सहकारिता बैंकों के सहयोग से चलने वाले उद्योगों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस प्रदर्शनी में सभी लोगों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री नायक सैनी और सहकारिता मंत्री ने सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। सरकार की ओर से सहकारिता उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उनको सहयोग करने का प्रोत्साहन भी किया गया।