नगर निगम गुरुग्राम ने प्राकृतिक जल स्रोतों, तालाबों एवं सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा रहा है। इसी कड़ी में निगम की टीम ने तिघरा तालाब क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई सहायक अभियंता हरिप्रकाश पवन कुमार तथा कनिष्ठ अभियंता प्रियदीप सोनी की मौजूदगी में इंफोर्समेंट व हॉर्टिकल्चर टीम ने की गई। अभियान के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौके की स्थिति का निरीक्षण किया तथा तालाब की भूमि को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तालाबों एवं अन्य जल निकायों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न केवल जल संरक्षण के प्रयासों को प्रभावित करता है, बल्कि बरसाती पानी के प्राकृतिक प्रवाह एवं भूजल पुनर्भरण में भी बाधा उत्पन्न करता है।