फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवारा जाएगा अतुल कटारिया चौक, फ्लाईओवर के पिलर पर होंगी शौर्य गाथा

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ओल्ड दिल्ली रोड स्थित शहीद लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक का सौंदर्यीकरण कराने जा रहा है। यहां विभिन्न प्रकार के देशी-विदेशी पौधे लगाए जाएंगे और फ्लाईओवर के पिलर्स पर शहीद की शौर्य गाथा संबंधित पेंटिंग की जाएगी। ओल्ड दिल्ली रोड स्थित अतुल कटारिया चौक को पहले नगर निगम ने सौंदर्यीकरण कराया था। जीएमडीए ने चौक पर कुछ साल पहले अंडरपास और फ्लाई ओवर का निर्माण कराया है। इससे चौक की सुन्दरता खराब हो गई है। अब जीएमडीए चौक को विभिन्न प्रकार से पौधे से सुन्दर बनाने जा रहा है। चौक पर गोल्डन साइप्रस, फीनिक्स पाम, पेंसिल पाइन, रॉयल पाम, पांडा के पौधे, अल्टरनेंथरा, दुर्गा सोना, फिकस पांडा, चांदनी, क्लेरोंडोडेन, काली घास, जेफिरैन्थेस ए रिबन घास व फाउंटेन घास समेत अन्य प्रकार के पौधे लगेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें