न्यू गुरुग्राम में न्यू पालम विहार और द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली गली में सीवर का पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को रहना मुश्किल हो गया है। इस गली में करीब 6 महीनों से सीवर ओवरफ्लो की समस्या है। द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ाव के कारण सैकड़ों स्थानीय लोगों और राहगीरों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। इससे रोजाना ऑफिस, स्कूल और कॉलेज जाने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को करीब 6 महीने से ज्यादा हो गया लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे स्थानीय लोग बदबू और गंदे पानी में रहने के लिए मजबूर हैं। इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार प्रशासन को शिकायत के बावजूद भी इस समस्या पर कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।