गुरुग्राम के सोहना स्थित आशियाना अनमोल सोसाइटी की बेसमेंट में घुसे तेंदुए को बिना इंजेक्शन के वाइल्ड लाइफ टीम ने आधे घंटे में रेस्क्यू किया। वाइल्ड लाइफ टीम को रात को लगभग 1:30 बजे सूचना मिली थी कि सोसाइटी में तेंदुआ घुस गया है। उसके बाद वाइल्ड लाइफ की टीम के सदस्य रामकुमार जांगड़ा, कृष्ण कुमार इंस्पेक्टर, ज्योति कुमार इंस्पेक्टर, अनिल गंडास, डॉक्टर अभिषेक, रजनीश गार्ड, तथा मुबीन खान चौकीदार ने तेंदुए का रेस्क्यू कर पहाड़ियों में छोड़ा।