गुरुग्राम के सोहना स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दी है। इसी के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोहना ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शनिवार और सोमवार को भी आवेदन संबंधी सहायता केंद्र खुला रखने का निर्णय लिया है, ताकि किसी भी विद्यार्थी को आवेदन करने में परेशानी न हो।