औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क हादसों को कम करने के लिए मारुति कंपनी द्वारा सीएसआर फंड के तहत सड़कों का सुधार कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख सड़कों को सुरक्षित और सुगम बनाया जा रहा है। सड़कों के दोनों किनारों पर लोहे की मजबूत रेलिंग लगाई जा रही हैं, ताकि लोग बीच सड़क से अचानक पार न करें और हादसों से बचा जा सके।