फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सेक्टर-29 में एचएसवीपी ने दो एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया

गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की प्रवर्तन शाखा ने सेक्टर-29 में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर करीब दो एकड़ सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान हाईवे के साथ की गई अवैध कब्जेदारी को हटाया गया और ग्रीन बेल्ट को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया। एचएसवीपी की टीम शनिवार दोपहर बाद सेक्टर-29 पहुंची और अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, राकेश गुर्जर नामक व्यक्ति ने प्राधिकरण की करीब दो एकड़ भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। टीम ने मौके पर बनी झुग्गियों और अन्य अस्थायी ढांचों को हटाकर जमीन को खाली कराया। अभियान के दौरान सेक्टर की सड़कों के किनारे स्थित ग्रीन बेल्ट पर किए गए अतिक्रमण भी हटाए गए। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक भूमि और हरित क्षेत्रों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एचएसवीपी की संपदा अधिकारी डॉ. अनुपमा मलिक ने बताया कि प्राधिकरण की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में सार्वजनिक सुविधाओं और हरित क्षेत्रों को सुरक्षित रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें