मिलेनियम सिटी में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार वीकेंड पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। विभाग ने 19 और 20 मई के लिए यलो हीटवेव अलर्ट जारी किया है।