हरियाणा जूनियर लड़की रग्बी टीम हुई चयनित और हैदराबाद (तेलंगाना) के लिए हुई रवाना। अंजलि (जींद) को टीम कप्तान और निधि (चरखी दादरी) को उपकप्तान की जिम्मेदारी मिली। हरियाणा रग्बी टीम के साथ भामिनी पांडेय (गुरुग्राम) को टीम कोच एवं राजेन्द्र सिंह (जींद) को मिली टीम मैनेजर के पद पर नियुक्ति। अंजली, रिद्धिमा, ऋतु, सुप्रिया, राधिका, मनु (जींद), सुहाना, रूबी देवी, कनिका (हिसार), खुशबू, निधि (चरखी दादरी), अंकेत भिवानी से राज्य टीम में भाग ले रही है।