फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में गुरुग्राम की टीमों का मिला-जुला प्रदर्शन, कई मुकाबलों में हार

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 23 Aug 2026 07:53 PM IST

गुरुग्राम। रेवाड़ी के हिंदू पब्लिक स्कूल में शनिवार से शुरू हुई 59वीं हरियाणा राज्यस्तरीय स्कूली नेटबॉल प्रतियोगिता में जिले की टीमों ने अलग-अलग आयु वर्गों में मुकाबले खेले। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 1550 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन जिले की टीमों को कई मुकाबलों में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। अंडर-14 लड़कों के वर्ग में जिले का मुकाबला हिसार से हुआ। इसमें हिसार ने गुरुग्राम को 11-1 से हराया। वहीं अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में गुरुग्राम और फतेहाबाद के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें फतेहाबाद ने 20-16 से जीत दर्ज की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें