फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: शीतला माता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शुरू करने की तैयारी में जुटी सरकार

शीतला माता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शुरू करने की तैयारी में जुटी सरकार श्री शीतला माता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयुष्मान मरीजों के लिए 15% बेड होंगे आरक्षित - हरियाणा के छात्रों को 33% मेडिकल सीटें सरकारी फीस पर मिलेंगी गुरुग्राम। सेक्टर 102ए स्थित श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए सभी विभागों में 15 प्रतिशत बेड आरक्षित होंगे। मेडिकल कॉलेज की 33 प्रतिशत सीटें हरियाणा के मूल निवासी छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों के बराबर फीस पर उपलब्ध कराई जाएंगी। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर संचालित करने के लिए टेंडर जारी किया गया है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने 150 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज और 883 बेड के टीचिंग हॉस्पिटल के संचालन एवं रखरखाव के लिए प्रस्ताव (आरएफपी) आमंत्रित किए हैं। चयनित एजेंसी को 33 वर्षों के लिए परियोजना का संचालन और रखरखाव सौंपा जाएगा, जो कंसेशन एग्रीमेंट में तय शर्तों के अनुसार कार्य करेगा। शर्तों के अनुसार अस्पताल के प्रत्येक विभाग में कम से कम 15 प्रतिशत बेड आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए आरक्षित रखना अनिवार्य होगा। एजेंसी मल्टी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, नर्सिंग कॉलेज, पैरामेडिकल संस्थान, इनोवेशन एवं रिसर्च सेंटर जैसी अतिरिक्त सुविधाएं विकसित करने की भी अनुमति होगी। कॉलेज एवं अस्पताल करीब 30.08 एकड़ क्षेत्र में है। इसके निर्माण पर करीब 830 करोड़ लगात आईं हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें