गुरुग्राम पुलिस द्वारा विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया। 452 स्कूलों के तीन लाख 45 हजार विद्यार्थियों की सफलतापूर्वक सड़क सुरक्षा जागरुकता क्विज कंपटीशन की परीक्षा कराई गई। इस दौरान छात्रों/बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह। डीसीपी ट्रैफिक विरेंद्र विज ने इस क्विज कंपटीशन के दौरान स्वयं डीपीएस स्कूल सुशांत लोक में निरीक्षण किया और छात्रों का हौसला बढ़ाकर उनको यह सभी जानकारियां अपने साथियों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के साथ भी साझा करने बारे प्रेरित किया। इस दौरान गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों, थाना प्रबंधकों, यातायात निरीक्षकों द्वारा विभिन्न स्कूलों में जाकर परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया।