फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का आरोपी पकड़ा, सस्ते दाम पर आईफोन देने के नाम पर करता था ठगी

अनुज कुमार Updated Fri, 16 Jan 2026 07:25 PM IST

सस्ते दाम में आईफोन दिलवाने का लालच देकर एक नेपाल मूल के युवक से दो लाख रुपये की ठगी और चोरी करने के मामले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने नेपाल से युवक को सुशांत लोक में बुलाया था। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान मूल रूप से बिहार के जिला सीतामढ़ी के पोखेरा गांव निवासी मोहम्मद गालिब रजा के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी दिल्ली के पहाड़गंज में किराए पर रहता है। पीड़ित की शिकायत पर सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पिछले साल 29 दिसंबर को नेपाल निवासी शिकायतकर्ता भारत शाही ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि नेपाल में उसकी मुलाकात भारत के रहने वाले दो युवकों से हुई थी, जिन्होंने अमेरिका से आई फोन मंगवाकर सस्ते दामों में देने की बात कही थी। पीड़ित ने आरोपियों की बातों में आकर भारत में मोबाइल लेने के लिए दो लाख रुपये लेकर आ गया। आरोपियों ने पीड़ित के लिए सुशांत लोक में एक होटल भी बुक करा दिया था। जब होटल के कमरे में वह आरोपियों के साथ बात करते हुए लघुशंका के लिए बाथरूम में गया तो उसी दौरान आरोपी उनके दो लाख रुपये और उनका मोबाइल चोरी करके भाग गया। आरोपियों ने जाते हुए होटल के कमरे के गेट को भी बाहर से लॉक कर दिया था। अपराध शाखा सेक्टर-43 के इंचार्ज निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र से आरोपी मोहम्मद गालिब रजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दो लाख रुपये में से 50 हजार रुपये उसके हिस्से में आए थे। वह नेपाल मूल के कई युवकों को सस्ते दाम में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का लालच देकर ठगी और चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें