गुरुग्राम पुलिस चौकी चकरपुर क्षेत्र में किराये के मकान की तीसरी मंजिल की छत से धक्का देने से व्यक्ति की मौत होने मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक सेक्टर-39 से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकी मामले में पूरी जानकारी व अन्य वारदातों के बारे में पता चल सके। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।