फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: गर्मियों की छुट्टियों में परिवार संग पहाड़ों और धार्मिक स्थलों की ओर बढ़ा रुझान, देखें वीडियो

अनुज कुमार Updated Wed, 27 May 2026 09:49 PM IST

स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही हिमाचल, उत्तराखंड, लद्दाख और मेघालय की ओर पर्यटकों का रुख तेजी से बढ़ गया है। खासकर परिवारों के साथ लोग शिमला, केदारनाथ, बद्रीनाथ और मेघालय की यात्राओं की प्लानिंग कर रहे हैं। ट्रेवल एजेंसियों के अनुसार जून और जुलाई महीने के लिए अधिकांश पैकेज लगभग बुक हो चुके हैं। होटल, टैक्सी और धार्मिक यात्रा पैकेजों की मांग में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। आजकल परिवार ऐसी जगहें चुन रहे हैं जहां मौसम ठंडा हो, बच्चों को घूमने का मौका मिले और साथ ही धार्मिक आस्था भी जुड़ी हो। हिमाचल के शिमला और मनाली के साथ-साथ शिलांग और मेघालय में प्राकृतिक सुंदरता, वहीं केदारनाथ-बद्रीनाथ में धार्मिक माहौल लोगों को आकर्षित कर रहा है। सिद्धार्थ टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि इस बार लद्दाख के लिए भी बुकिंग तेजी से बढ़ी है। खासकर ऐसे परिवार जो एडवेंचर और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करना चाहते हैं, वे लेह-लद्दाख जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें