फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में सिग्नेचर टावर के पास टूटी सड़क जीएमडीए ने रातोंरात कराई ठीक

गुरुग्राम में सिग्नेचर टावर के पास हाईवे के साथ टूटी सड़क को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने ठीक करा दिया है। सड़क पर कट होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामला जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पीसी मीणा के संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रात में ही सड़क की मरम्मत करा दी। बताया गया कि विकास कार्य के लिए सड़क की खुदाई की गई थी। काम पूरा होने के बाद सड़क को सही तरीके से बहाल नहीं किए जाने के कारण यहां सड़क का एक हिस्सा टूटा हुआ था। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी और हादसे की आशंका भी बनी हुई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें