फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो कॉरिडोर में आने वाले पेड़ों की सेक्टर 44 से कटाई शुरू

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के लिए सेक्टर 44 के पास फुटपाथ के साथ पेड़ काटने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद सड़क के सेंट्रल वर्ज से पेड़ कटेंगे। मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक करीब 1660 पेड़ काटे जाने हैं। जीएमआरएल के अनुसार मिलेनियम सिटी सेंटर पर इंटरचेंज स्टेशन बनेगा। ऐसे में मिलेनियम सिटी सेंटर से मेट्रो सर्विस रोड से होकर आएगी और कन्हई मोड से नेताजी सुभाष रोड पर सेंट्रल वर्ज से होकर जाएगी। पहले सेक्टर 44 स्थित जीएमडीए कार्यालय के आगे से पिलर बनाने का काम शुरू होगा। इसके लिए अभी एक मशीन पाइल टेस्टिंग कर रही और जल्द ही इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें