भोंडसी क्षेत्र के अलीपुर गांव में बीते बुधवार की शाम एक युवती ने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया और गैस सिलिंडर अपने पास रखकर हाथ में लाइटर लेकर आत्महत्या का प्रयास कर रही थी। डायल 112 के माध्यम से इस बारे में सूचना मिलते ही इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल (ईआरवी) की पुलिस टीम ने महज छह मिनट में मौके पर पहुंचकर युवती को आत्महत्या करने से बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर युवती को कमरे से बाहर निकाला। युवती के पिता ने ही बीते बुधवार की शाम 5.37 बजे डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचित किया था।