स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश मंगलवार से शाम से बंद हो जाएगा। भारी वाहन मंगलवार से शाम पांच बजे से बुधवार दोपहर डेढ़ बजे तक दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसी तरह ही बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसी को लेकर यातायात पुलिस ट्रक यूनियन के प्रधानों और पदाधिकारियों के साथ बैठक भी कर रही है।