गुरुग्राम में दो दिन से हो रही बारिश से एक बार फिर राजीव चौक स्थित सबवे में पानी भर गया है । इससे आवागमन दोबारा बंद हो गया है। पहले भी इसमें पानी भरा था तब मंत्री ने दौरा कर इसे सही करने का निर्देश दिया था, लेकिन मंगलवार को ही बारिश ने फिर से सर्वे में जल्द जमाव की समस्या उत्पन्न कर दी है।