फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में पांच अवैध कॉलोनियों में चला डीटीपी का बुलडोजर

श्याम जी. Updated Fri, 18 Jul 2025 06:44 PM IST

गुरुग्राम जिला नगर योजनाकार विभाग के प्रवर्तन शाखा ने पांच अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया। हालांकि, भारी पुलिस बल होने से टीम ने कई निर्माणाधीन भवनों को तोड़ दिया। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र गुरुग्राम में पुलिस बल की सहायता से भोंडसी क्षेत्र में पांच अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इसमें अलीपुर गांव की राजस्व संपदा में छह एकड़ क्षेत्रफल में फैली एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई, जिसमें एक निर्माणाधीन भवन और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। टीम ने इसी गांव में सात एकड़ क्षेत्रफल में फैली एक और अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की। इसमें एक निर्माणाधीन मकान और संपूर्ण सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। तीसरा भोंडसी गांव की राजस्व संपदा में तीन एकड़ क्षेत्रफल में फैली एक अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इसमें 15 डीपीसी और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। भोंडसी गांव की राजस्व सम्पदा में 2.5 एकड़ क्षेत्रफल में फैली एक अवैध कॉलोनी में 2 डीपीसी, एक डीलर कार्यालय और सड़क नेटवर्क को तोड़ा गया। इसी गांव में सात एकड़ क्षेत्रफल की एक अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की गई, जिसमें 12 डीपीसी, दो मकान और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि विभाग की ओर से अवैध कॉलोनियों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें