फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस ने कार ठगी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 15 लोगों से ठगी का आरोप

श्याम जी. Updated Fri, 18 Jul 2025 06:43 PM IST

गुरुग्राम साइबर थाना पुलिस पश्चिम की टीम ने ओएलएक्स पर कार की फोटो देखकर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले वाहन मालिक से बात करके वाहन की फोटो हटवाता था। बाद में उसे पोस्ट कर ठगी साजिश रचता था। जब कोई कार खरीदने की बात करता था तो कहता था कि मैं बाहर हूं और मेरी कोठी पर गाड़ी खड़ी है। जब वाहन मालिक पास खरीदने पहुंचता था तो उससे पहले ही उसे रिश्तेदार बताकर पैसे की बात करने से इनकार करता था। आरोपी पीड़ित से पैसा ज्वैलर के खाते में जमा करवा कर उसके बदले में आभूषण कही पर मंगवा लेता था। आरोपियों को पहले भी गुरुग्राम पुलिस दो साल पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पंजाब के जालंधर में इसी तरह के मामले में जेल जा चुके हैं। आरोपी एक अपार्टमेंट में रहते थे। इन पर 15 लोगों से ठगी का आरोप हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें