नेहरू स्टेडियम में आयोजित आदित्य भारद्वाज प्रथम स्मृति मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता-2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। रविवार देर शाम खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में धनराज पिल्लई और केडी सिंह बाबू टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली। अब प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला इन दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा। आयोजक समिति के अध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मुकाबला मेजर ध्यानचंद और केडी सिंह बाबू टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में केडी सिंह बाबू टीम का दबदबा देखने को मिला। टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मेजर ध्यानचंद टीम को 8-3 के बड़े अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।