फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पटौदी खंड के गांव लोकरा निवासी सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर बिक्रम यादव का मंगलवार को गुरुग्राम में बीमारी से निधन हो गया। बुधवार को उनके पैतृक गांव लोकरा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे आशीष कुमार ने मुखाग्नि दी। सीआरपीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक परम शिवान 20 जवानों की टुकड़ी के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार में भाग लिया। सीआरपीएफ की टुकड़ी ने शहीद बिक्रम यादव को सलामी दी। पुलिस उपमहानिरीक्षक परम शिवान के अनुसार, बिक्रम यादव सीआरपीएफ के समूह केंद्र कादरपुर, गुरुग्राम में तैनात थे। वह लगभग डेढ़ साल से बीमारी से जूझ रहे थे। अपने पीछे वह माता-पिता, एक भाई, तीन बहनें, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। इस मौके पर कई ग्रामीण और सेवानिवृत्त अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें